नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
18-Dec-2020 04:54 PM
DESK: तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में दो सगी बहनों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना हरियाणा के अंबाला की है.
हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि नारायणगढ़ से एक ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग जौली जा रहा था, लेकिन इस दौरान ही बरसू माजरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि इलाज के लिए ले जाने के दौरान एक महिला की मौत हो गई. मृतक में दो महिलाओं की अब तक पुलिस पहचान नहीं कर पायी है. उनके बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है.
दो सगी बहनों की मौत
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई है. मृतक कोमल 21 साल की थी जबकि प्रियंका 22 साल की थी. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और सभी शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही, ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.