Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
02-Dec-2021 05:11 PM
DESK : सावधान हो जाइये. कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की भारत में दस्तक हो गई है. कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 2 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देश में कोविड के स्ट्रेन ओमिक्रॉन के मामले की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कर्नाटक में दो ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि कॉन्टैक्ट को आइडेंटिफाई कर लिया गया है.
लव अग्रवाल ने बताया कि जिन दो मामलों की पुष्टि हुई है उसमें से एक केस 66 वर्षीय और दूसरे 46 वर्षीय पुरुष हैं. हमारे नेटवर्क ने उनको समय पर डिटेक्ट किया है, जितने भी उनके प्राइमरी तथा सेकेंडरी कॉन्टेक्ट हैं उनको ट्रेस कर लिया गया है. बता दें कि दुनिया भर में इस वेरिएंट के अब तक जिनते मामले आए हैं, उसमें सीरियस लक्षण नहीं हैं. भारत में भी जो दो केस मिले हैं इनमें मामूली लक्षण है.
लव अग्रवाल ने बताया कि देश में इस वक़्त कोविड के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है. पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 9,765 नए मामले सामने आए हैं. लव अग्रवाल ने कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए हमें कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. वहीं ओमिक्रॉन के भारत म दस्तक के बाद नीति आयोग स्वास्थ्य के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि COVID19 के Omicron संस्करण की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है, हमारे वैज्ञानिक इसके आधार पर निर्णय लेंगे.