बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
06-Sep-2025 04:04 PM
By First Bihar
PUNJAB: अक्षय कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनका नाम ही काफी है। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार की जो ना केवल पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वे अपनी उदारता और समाजसेवा के कारण लोगों के दिल में बसते हैं।
जब भी कोई आपदा या विपत्ती आती है तब अक्षय गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आते हैं. इस बार पंजाब में आई भीषण बाढ के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए अक्षय कुमार मसीहा बनकर लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए 5 करोड़ रूपये दी है।
बता दें कि इस वक्त पंजाब अपने इतिहास की सहसे भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। ऐसे वक्त में अक्षय कुमार मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने इस राशि को दान कहने से इनकार करते हुए इसे सेवा बताया। अक्षय कुमार ने आगे कहा कि मैं अपने विचार पर कायम हूं। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपए दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को दान देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं।
उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह मेरी सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान है। अक्षय कुमार ने भगवान से प्रार्थना की है कि पंजाब के लोगों को जल्द इस बाढ़ के कहर से बाहर निकाले। फिर से स्थिति सामान्य हो ताकि लोग नये सिरे से अपनी जिन्दगी की शुरुआत कर सके। अक्षय कुमार के इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं।
बता दें कि पंजाब में लगातार बारिश और बांधों के टूटने से आई बाढ़ ने अब तक बड़ी तबाही मचाई है। प्रशासन और सेना राहत और बचाव कार्य में जुटी है, वहीं अक्षय कुमार, रणदीप हुड्डा, कपिल शर्मा, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ, एमी वर्क, अर्जुन ढिल्लों, सुनंदा शर्मा जैसे कलाकार पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। जो पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रहा है।