मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
18-Dec-2019 01:27 PM
DELHI: निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है. सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया केस के एक दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. निर्भया गैंगरेप मामले में दोषी अक्षय सिंह की सज़ा-ए-मौत बरकरार है. आज सुप्रीम कोर्ट ने अक्षय के वकील एपी सिंह की ओर से तमाम दलील सुनने के बाद अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी.
इससे पहले अक्षय के वकील ने कहा था कि अक्षय को मौत की सजा न दी जाए, यह मानवाधिकार के खिलाफ है. अक्षय की याचिका पर जस्टिस आर भानुमति, अशोक भूषण और ए एस बोपन्ना की बेंच ने सुनवाई की थी. जस्टिस भानुमति ने फैसला पढ़ते हुए कहा, 'याचिकाकर्ता ने मुकदमे पर ही सवाल उठाए. इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती. जांच में कमी की बात पर ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर चुका है. रिव्यू में उन्हीं बातों की नए सिरे से सुनवाई नहीं हो सकती. दोषी यह बातें पहले भी कह चुका है. इसलिए हम ये पुनर्विचार याचिका खारिज करते हैं.'
आपको बता दें कि 16 दिसंबर साल 2012 को दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया था. वीभत्स तरीके से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद दरिंदों ने निर्भया को मरने की हालत में सड़क पर फेंक दिया था. इस घटना के बाद से पूरे देश में जबरदस्त हंगामा और विरोध प्रदर्शन हुआ. जिसके बाद सरकार ने दुष्कर्म संबंधी कानून को और सख्त किया. वहीं इस घिनौनी वारदात में शामिल 6 लोगों में से राम सिंह की जेल में मौत हो गयी थी. वहीं एक नाबालिग दोषी बाल सुधार गृह में 3 साल बिता कर रिहा हो गया. ऐसे में निचली अदालत और हाईकोर्ट में चार लोगों पर मुकदमा चला. दोनों अदालतों ने चारों को फांसी की सजा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे बरकरार रखा था.