ब्रेकिंग न्यूज़

यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद

सपा के आबे दे सत्ता में कट्टा सटा के…वीडियो दिखाकर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, कहा..दर्ज कराएंगे FIR

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘कट्टा’ वाले गाने को लेकर बीजेपी पर सपा की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस गाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और महंगाई के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरा।

07-Mar-2026 02:30 PM

By First Bihar

DESK: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘कट्टा’ वाले गाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सपा की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस गाने के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। साथ ही महंगाई के मुद्दे पर भी उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टैक्स बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। इस सरकार में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आम लोगों की कमर इस महंगाई ने तोड़ दी है। केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई पर कंट्रोल करने में असफल साबित हो रही है। इस सरकार में गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों के अच्छे दिन गायब हो गये हैं। 


यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत हजारों लोगों ने सपा की सदस्यता ली थी। शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व नेता और संत कबीर नगर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय ने सपा ज्वाइन की। उनके साथ डीएनएनएस यादव, पूर्व पुलिस अधिकारी राजीव गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने भी सपा का दामन थामा।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लगातार सपा की नई-नई नकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक नया सॉन्ग वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘कट्टा’ का जिक्र है। इस गाने के खिलाफ सपा एफआईआर दर्ज कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो इसके पीछे भाजपा का हाथ माना जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह गाना भी चलाया गया।


अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सरकार ने प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, लोकभवन और रिवर फ्रंट जैसे बड़े विकास कार्य किए हों, क्या वही लोग ‘सपाई गुंडों’ वाला गाना बना सकते हैं? उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय सबसे अधिक थर्मल पावर प्लांट लगाए गए थे। महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लगातार टैक्स बढ़ाकर महंगाई को बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम सीधे 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि एक बार महंगाई बढ़ जाती है तो वह आसानी से कम नहीं होती। जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार जाएगी, तभी महंगाई कम होगी।


सपा में शामिल हुए रोहित पांडेय ने कहा कि भाजपा देश को पीछे ले जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का विजन साफ है। पहले यह धारणा थी कि सवर्ण वोट केवल भाजपा के साथ है, लेकिन लोकसभा चुनाव में सपा ने इस धारणा को तोड़ दिया। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा के कामकाज से पूरा देश परेशान है और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि माहौल सपा के पक्ष में है, इसलिए सभी को मिलकर इस सरकार को हटाना होगा।


उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बजट की लूट हो रही है और केवल 40 प्रतिशत बजट ही खर्च हो रहा है। गड्ढा भराई के नाम पर 70 प्रतिशत तक कमीशन खाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 की तरह मेहनत करके भाजपा को हराना होगा। जीएसटी के नाम पर सरकार ने जनता को लूटा है और अब समय आ गया है कि सब मिलकर भाजपा को हटाएं।