ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / india / अखिलेश सिंह यादव बोले- हम नहीं लेंगे कोरोना का वैक्सीन, BJP पर भरोसा...

अखिलेश सिंह यादव बोले- हम नहीं लेंगे कोरोना का वैक्सीन, BJP पर भरोसा नहीं

02-Jan-2021 03:40 PM

DESK: देश में आज कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चल रहा है. लेकिन इस बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया दिया हैं. अखिलेश ने कहा कि वह कोरोना को वैक्सीन नहीं लेने जा रहे हैं. क्योंकि उनको बीजेपी पर भरोसा नहीं है. 

सरकार बनेगी तो सबको देंगे वैक्सीन

अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि यूपी में अगर उनकी सरकार बनी तो सभी को कोरोना का वैक्सीन फ्री में देंगे. लेकिन वह फिलहाल बीजेपी का कोरोना वैक्सीन लेने की स्थिति में नहीं. क्योंकि उनको थोड़ा सा भी भरोसा नहीं है.

पिता और मां को हो चुका है कोरोना

अखिलेश सिंह यादव का बयान उस समय में आया जब उनके 80 साल के पिता मुलायम सिंह यादव 14 अक्टूबर 2020 को कोरोना पॉजिटिव हुए थे. मुलायम सिंह यादव में कोरोना को कोई लक्षण नहीं था. कुछ दिनों के बाद उनकी पत्नी साधना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित हो गई थी. साधना को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. दोनों को गुरूग्राम के मेदांत हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. इलाज के बाद दोनों ठीक हो गए. लेकिन इस बाद भी अखिलेश कोरोना वैक्सीन लेने को तैयार नहीं है.