ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / india / अजित पवार बन सकते हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, 30 दिसंबर को होगा...

अजित पवार बन सकते हैं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम, 30 दिसंबर को होगा उद्धव कैबिनेट का पहला विस्तार

25-Dec-2019 07:57 AM

MUMBAI: 30 दिसंबर को महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैबिनेट का पहला विस्तार होगा. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार के दौरान एनसीपी के अजित पवार को उद्धव सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक एनसीपी के अजित पवार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.


आपको बता दें कि महाराष्ट्र में चले सियासी खींचतान के बीच अजित पवार इससे पहले भी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. लेकिन पिछली बार डिप्टी सीएम के रूप में उनका कार्यकाल कुछ वक्त के लिए ही था. महाराष्ट्र चुनाव का रिजल्ट आने के बाद उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से हाथ मिला लिया था. लेकिन तब एक दिन बाद ही अजित पवार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था.

 

उद्धव ठाकरे सरकार में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में विभागों का बंटवारा पहले ही हो चुका है. कांग्रेस को राजस्व, ऊर्जा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, वस्त्र, महिला एवं बाल कल्याण विभाग मिला है तो वहीं शिवसेना को गृह, शहरी विकास मंत्रालय मिले हैं. तो महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी को वित्त, आवास, लोक स्वास्थ्य, सहकारी मंत्रालय मिले हैं. लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एनसीपी के अजित पवार को उद्धव कैबिनेट में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.