ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी! पायलट की सूझबूझ से टला...

एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी! पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई से नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में टेकऑफ के बाद तकनीकी खराबी आने पर बीच रास्ते से विमान को वापस लौटाना पड़ा। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बड़ी दुर्घटना टल गई।

22-Oct-2025 02:34 PM

By First Bihar

Mumbai: मुंबई से नेवार्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में टेकऑफ के बाद अचानक गड़बड़ी आने पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को मुंबई एयपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बड़ी घटना होने से बची।


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से देर रात 01 बजकर 14 मिनट पर एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI191 ने अमेरिका के नेवार्क के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन इसके आधे घंटे बाद पायलट को विमान में टेक्निकल प्रोब्लम का एहसास हुआ। जिसके बाद पायलट ने क्विक डिसिजन लेते हुए विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराने का फैसला लिया। जिसके बाद बुधवार 22 अक्टूबर की अहले सुबह 3 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। वापस रनवे पर आने से फ्लाइट में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। किसी तरह विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गयी। 


बताया जाता है कि एअर इंडिया की इस विमान के टेकऑफ के साथ ही पायलट को तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई जिसके बाद यह कदम उठाया गया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था की गयी। बता दें कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया था। जिसमें 242 पैसेंजर्स सवार थे। लंदन जाने के दौरान यह विमान मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से भी टकरा गयी थी। जिसमें कई मेडिकल स्टूडेंट और अन्य लोगों की जान गई थी। इस हादसे में विमान की चपेट में ज़मीन पर भी कुछ लोग आए थे। कुल मिलाकर कम से कम 270 लोगों की दर्दनाक मौतें हुई थी। 


यह भारत के इतिहास में सबसे दर्दनाक विमान दुर्घटनाओं में से एक है। इस बड़े हादसे में विमान में सवार एक यात्री को छोड़ सभी की दर्दनाक मौत हो गई थी। कई दिनों तक यह मामला मीडिया में सुर्खियों में रहा था। इस घटना के मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ था। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की कार्रवाई की गयी। आज की घटना कोई पहली घटना नहीं है। अहमदाबाद हादसे से पहले भी 16 जून को हांगकांग से दिल्ली आ रही विमान में ट्रेक्निकल प्रोब्बलम आई थी, वही 21 जुलाई 2025 को दिल्ली-कोलकाता की फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ियों की सूचना मिली थी।