बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
16-Jun-2025 12:42 PM
By FIRST BIHAR
Air India Flight: एयर इंडिया की फ्लाइट एक बार फिर यात्रियों के लिए खतरा बन सकती थी, लेकिन पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जो हांगकांग से दिल्ली आ रहा था, उसे तकनीकी खराबी की आशंका के चलते बीच रास्ते में वापस हांगकांग में सुरक्षित लैंड कराया गया।
यह घटना सोमवार सुबह (AI315) फ्लाइट के दौरान हुई। टेकऑफ के कुछ देर बाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने विमान की दिशा मोड़कर वापस हांगकांग एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई। एयर इंडिया की ओर से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि विमान में किस तरह की खराबी पाई गई थी। राहत की बात यह है कि सभी यात्री, पायलट और केबिन क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
बता दें कि कुछ ही दिन पहले ही, 12 जून को एयर इंडिया की एक फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई थी, जो टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया। यह हादसा बेहद दर्दनाक था और इसके बाद एयर इंडिया ने अपने बेड़े में शामिल सभी बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी थी।
अहमदाबाद हादसे की जांच में भी अब तेजी आ गई है। पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और अब दूसरा ब्लैक बॉक्स यानी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी मलबे से बरामद कर लिया गया है। जांच एजेंसियां उपकरणों के आधार पर यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि विमान हादसे की असली वजह क्या थी।