ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / india / दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा: AC खराब रहने के...

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा: AC खराब रहने के कारण 200 से ज्यादा यात्री दो घंटे फंसे

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की सिंगापुर फ्लाइट में आई खराबी, 200+ यात्री दो घंटे तक गर्मी में फंसे रहे। बाद में एयरक्राफ्ट को बदला गया। जिसके बाद यात्रियों को लेकर फ्लाइट गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई।

11-Sep-2025 02:38 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार की रात एअर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट (AI2380) में तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट का एयर कंडीशनिंग सिस्टम और बिजली सप्लाई ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसके बावजूद यात्रियों को विमान में बैठाए रखा गया।


करीब दो घंटे तक 200 से ज्यादा पैसेंजर्स गर्मी से परेशान होते रहे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री अखबार और मैगजीन से हवा करते नजर आए। आखिरकार क्रू मेंबर्स ने बिना वजह बताए यात्रियों को फ्लाइट से उतरने के लिए कह दिया।


इसके बाद सभी यात्रियों को बस के जरिए वापस टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया। यह फ्लाइट बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर से रात 11 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन एयरक्राफ्ट बदलने के कारण लगभग छह घंटे की देरी हुई। आखिरकार गुरुवार सुबह 5:36 बजे नया विमान सिंगापुर के लिए रवाना हुआ।


एअर इंडिया ने बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि फ्लाइट की देरी की जानकारी यात्रियों को लगातार दी जा रही थी। एयरपोर्ट पर खाने-पीने सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।


गौरतलब है कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद में ड्रीमलाइनर क्रैश के बाद से एअर इंडिया की फ्लाइट्स में खराबी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन कड़ी जांच के दायरे में है। वहीं, DGCA के ऑडिट में भी एअर इंडिया के संचालन में 100 से ज्यादा गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं, जिनमें पायलट-क्रू ट्रेनिंग, सुरक्षा मानक और ऑपरेशनल नियमों का पालन न करना शामिल है।