अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता
15-Dec-2020 09:03 AM
DESK: पेड़ से अचानक 500-500 के नोट गिरने लगा. जिसके बाद पैसे लेने की होड़ मच गई. जब लोगों ने पेड़ पर देखा तो एक बंदर नोट गिरा रहा है. यह मामला यूपी के आगरा का है.

बैग में रखा था 5 लाख रुपए
एक शख्स जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर 5 लाख रुपए लेकर गया था. इस दौरान कार में ही बैग में छोड़ किसी से बात करने लगे. इस दौरान एक बंदर खुले कार के शीशे से कार के अंदर गया और 50 हजार नोट लेकर फरार हो गया. वह पेड़ पर चढ़ गया. इसकी जानकारी शख्स को भी नहीं हुई.
पुलिस की मदद से मिला पैसा
जब पेड़ से नोट गिरने की बात सामने आई तो कार मालिक का ध्यान पैसा पर गया. देखा की बैग खुला हुआ है. जिसके बाद जिस जगह पर भीड़ लगी थी. वहां पर पहुंचा और देखा की बंदर उसका पैसा गिरा रहा है. परेशान होकर चौबेपुर के रहने वाले राकेश ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और सभी नोटों को इकठ्ठा कर लिया. पुलिस ने छानबीन कर सभी नोट कार मालिक राकेश को दे दिए. राकेश ने सभी नोटों को गिना और कुछ पैसा नहीं मिले.लेकिन जितना मिला उससे राकेश रख लिया.