ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
26-Sep-2019 10:04 AM
DELHI: नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से देशभर में चालान काटे जा रहे हैं. बढ़े हुए चालान से लोग परेशान हैं. इसी बीच इस तरह की अफवाह भी फैलाई गई कि बनियान, लूंगी और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान काटा जा रहा है. इसपर अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अफवाहों को लेकर लोगों को सतर्क किया है.
केंद्रीय मंत्री गडकरी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि अफवाहों से सावधान...! नए मोटर व्हीकल एक्ट में आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने और लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने पर चालान काटने का प्रावधान नहीं है. ट्वीट में लिखा गया है कि गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने, गाड़ी का शीशा गंदा होने और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर भी चालान काटने का कोई प्रावधान नहीं है.
आपको बता दें कि नया मोटर व्हीकल एक्ट जबसे लागू किया गया है, तबसे इसे लेकर कई तरह का विरोधाभास भी सामने आ रहा है. वहीं 1 सितंबर से लागू किये गये नये ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. नए मोटर व्हीकल एक्ट में चालान की राशि 10 गुना तक बढ़ाई गई है. जिसके कारण काफी विवाद भी हो रहा है.