ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / सालों की परंपरा तोड़ आदित्य ठाकरे ने किया चुनावी डेब्यू, वर्ली सीट से...

सालों की परंपरा तोड़ आदित्य ठाकरे ने किया चुनावी डेब्यू, वर्ली सीट से दाखिल किया नामांकन, रोड शो के जरिये दिखाई ताकत

03-Oct-2019 11:34 AM

MUMBAI: ठाकरे परिवार से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आदित्य ठाकरे ने अपना चुनावी डेब्यू करते हुए वर्ली सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है.


नामांकन दाखिल करने से पहले आदित्य ठाकरे ने रोड शो के जरिये अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. रोड शो के दौरान शिवसेना कार्यकर्ता काफी जोश में दिखे. जगह-जगह फूल बरसाकर आदित्य ठाकरे का स्वागत किया गया. वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फोन कर आदित्य ठाकरे को आशीर्वाद दिया. आदित्य ठाकरे ने कहा कि ‘मैं जनता का प्यार देखकर बहुत खुश हूं, जनता जो जिम्मेदारी देगी उसे मैं निभाऊंगा, जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है.’ 


आपको बता दें कि महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार के किसी सदस्य द्वारा चुनाव नहीं लड़ने की परंपरा को तोड़ते हुएआदित्य ठाकरे ने नामांकन भरा है. आपको बता दें कि 52 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ रहा है. इस बीच आदित्य ठाकरे के चाचा और एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है. जिस वर्ली विधानसभा सीट से आदित्य ठाकरे सियासी समर में उतर रहे हैं उस सीट पर एमएनएस अपनी उम्मीदवार नहीं उतारेगी.