ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / india / कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने वाले भाजपा नेता पर एक्शन,...

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने वाले भाजपा नेता पर एक्शन, तत्काल FIR दर्ज करने का कोर्ट ने दिया निर्देश

राजनीति में कुछ लोग बिना सोचे समझे बोलते हैं और ऐसा कर वो बुरे फंसते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी होती है। भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहकर BJP के मंत्री ऐसा फंसे कि अब कई थानों में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।

14-May-2025 05:03 PM

By First Bihar

mp news: मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके बुरे फंस गये हैं। जैसे ही उनका बयान वायरल हुआ देशभर में बवाल मच गया। बड़बोले भाजपा के मंत्री के इस विवादित बयान ने विपक्ष को बैठे बिठाए मोदी सरकार को घेरने का मुद्दा दे दिया। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग कर दी।


इस विवादित वीडियो को देखने के बाद कोर्ट ने एक्शन लेते हुए भाजपा के मंत्री के खिलाफ 4 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश पुलिस को दिया है। बीजेपी मंत्री विजय शाह का बयान सेना के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मध्यप्रदेश से लेकर झारखंड सहित अन्य जगहों पर केस दर्ज कराया है, और ऐसे बड़बोले नेता पर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में अब बीजेपी के मंत्री की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। 


अब कोर्ट ने DGP को बीजेपी नेता विजय शाह पर तत्काल FIR दर्ज करने को कहा है। अदालत ने राज्य के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह को भी यह सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी हालत में बीजेपी के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए। इस मामले पर अगली सुनवाई सोमवार को होगी। कोर्ट के इस आदेश के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस बीजेपी के बड़बोले मंत्री को गिरफ्तार करने में जुट गयी है। 


क्योंकि बीजेपी नेता के इस बयान से देश के लोग आहत है, यह कह रहे हैं एक जनप्रतिनिधि को सोच समझकर बयान देना चाहिए। किसी को कुछ भी कह देना उचित नहीं है। वही बिहार में भी इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 13 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर कहा कि यदि मोदी जी कार्रवाई नहीं करते हैं तब समझा जा सकता है कि ऐसे विषैली सोच के मंत्री को प्रधानमंत्री जी का सीधा संरक्षण प्राप्त है.


विजय शाह अपने बड़बोले और बिगड़े बयानों के लिए हमेशा विवाद में बने रहते हैं। पिछली बार शिवराज सिंह चौहान में मंत्री रहने के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी साधना चौहान को लेकर कहा था कि भाभी रोज तो भईया के साथ जाती है एक दिन देवर के साथ जाकर देखे। यही नहीं एक कार्यक्रम में लड़कियों के बीच टी-शर्ट बांटते समय यह कह दिया कि इन लड़कियों को दो-दो टीशर्ट दो मुझे पता नहीं कि इन्होने नीचे में कुछ पहना भी है या नहीं।


राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि ऐसी संघी सोच के रहते भारत और पाकिस्तान की सोच में क्या अंतर रह जाएगा? मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूछा कि क्या बीजेपी विजय शाह के बयान से सहमत हैं? य़दि उनके बयान से सहमत नहीं तो इस मंत्री को बर्खास्त करो। वही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट के जरिये मोदी सरकार पर हमला बोला है।  


तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि BJP-RSS की शह पर हमारे देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफ़िया के बारे में आपतिजनक भाषा का प्रयोग कर मध्यप्रदेश के गालीबाज मंत्री विजय शाह ने बेशर्मी, संवेदनहीनता, निर्लज्जता, भाषाई आतंक, संघी संस्कारों, बीजेपी की तुच्छ मानसिकता और विकृत विभाजनकारी विचारधारा का उत्कृष्ट प्रयोग करते हुए अपने कलंकित दूषित विचारों, परवरिश एवं निकम्मेपन का शर्मनाक परिचय दिया है। अगर ऐसे मंत्री पर कोई कारवाई नहीं होती है तो स्पष्ट है कि ऐसी विषैली सोच के मंत्री को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  जी का सीधा संरक्षण प्राप्त है। 


एमपी के मंत्री के इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार को जबरदस्त तरीके से घेरा। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री से पूछा कि क्या क्या सेना के अपमान के लिए पीएम मोदी माफी मांगेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि “भारत की जिन बेटियों पर सबको नाज है, उन बेटियों को लेकर बीजेपी के मंत्री ने इस तरह का शर्मनाक बयान दिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया गया है। ये हमारी पराक्रमी सेना का अपमान है। 


मध्य प्रदेश से बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने मंच से क्या कहा?

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने मंच से कहा कि जिन्होंने हमारे बेटियों के सिंदूर उजड़े थे, वही कटे पीते लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेज करके उनकी ऐसी की तैसी कराई..एक बार मोदी जी के लिए जोरदार तालियां बजा दें..उन्होंने कपड़ा उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने हमारे जहाज से उनके घर भेजा..अब मोदी जी तो कपड़ा उतार तो नहीं सकते थे इसलिए उनके समाज की बहनों को भेजा..बीजेपी के मंत्री ने आगे कहा कि तुमने हमारे बहनों को यदि विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहनें आकर तुमको नंगा कर दी।