ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / सिंगरौली: सड़क हादसे में 2 की मौत के बाद भड़की भीड़, 11 गाड़ियां...

सिंगरौली: सड़क हादसे में 2 की मौत के बाद भड़की भीड़, 11 गाड़ियां फूंकी, कई पुलिसकर्मी घायल

MP News: सिंगरौली में अमिलिया घाटी के पास कोल माइंस के ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी की कई बसों सहित हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

15-Feb-2025 07:34 AM

By KHUSHBOO GUPTA

MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार रात हादसे में दो लोगों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा। गुस्साई भीड़ ने 7 बस और 4 हाइवा में आग लगा दी। दरअसल कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ उग्र हो गई। मृतकों की पहचान रामलालू यादव और रामसागर प्रजापति के रूप में की गई है।


घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमिलिया घाटी की है। जानकारी के अनुसार जिन वाहनों में भीड़ ने आग लगाई वे उसी कोलमाइंस कंपनी के हैं, जिसके लोडर ट्रक से यह हादसा हुआ था। ये वाहन कोयला परिवहन और कोलमाइंस के कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम में लगे थे। सिंगरौली के एसपी मनोज खत्री ने बताया कि गुस्साई भीड़ वाहनों में आग लगाने के बाद कोलमाइंस की ओर बढ़ रही थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को कंट्रोल किया। 


एसपी मनोज खत्री ने बताया कि अमिलिया कोयला खदान से कोयला भरकर कोल यार्ड की ओर जा रहे हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद, मृतकों के परिवारों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जो थोड़ी देर बाद हिंसक हो गयी। भीड़ ने 7 बसों सहित 11 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। भीड़ पर काबू पाने के दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।