ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / india / अब आवाज से होगी कोरोना की जांच, इस नई तकनीक के बारे में...

अब आवाज से होगी कोरोना की जांच, इस नई तकनीक के बारे में जानिए

09-Aug-2020 06:01 PM

DESK : कोरोना जांच की जो तस्वीर अब तक आपने देखी होगी उसमें नाक और मुंह से स्वाब लेकर टेस्टिंग होती है। लेकिन बहुत जल्द अब कोरोना टेस्टिंग के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल होगा। महाराष्ट्र सरकार कोरोना टेस्टिंग के लिए अब आवाज को जरिया बनाएगी। महाराष्ट्र कोरोना के मामले में देश के अंदर सबसे ऊपर है और यहां हर दिन इस महामारी से निपटने के लिए नई तकनीक पर काम किया जा रहा है। 


आवाज के जरिए कोरोना टेस्टिंग कैसे की जाएगी इसको लेकर अभी कोई बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन शिवसेना नेता और राज्य सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने खुद इसके बारे में जानकारी साझा की है आदित्य ठाकरे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'बीएमसी आवाज के नमूनों का उपयोग करके AI-आधारित कोविड टेस्टिंग का एक परीक्षण करेगी. आरटी-पीसीआर टेस्टिंग भी होती रहेगी, लेकिन दुनियाभर में टेस्ट की गई तकनीकें साबित करती है कि महामारी ने हमें हमारे स्वास्थ्य ढांचे में तकनीक के उपयोग से चीजों को अलग तरह से देखने और विकसित करने में मदद की है.'


अगर आवाज के जरिए कोरोना की जांच संभव हो पाती है तो अपने आप में यह एक बड़ी सफलता होगी। वॉइस सैंपल टेस्टिंग के जरिए कोरोना मरीजों की पहचान कर पाने से दुनिया भर में इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। अब इंतजार उस वक्त का है जब महाराष्ट्र में यह टेस्टिंग सफल हो जाए।