ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / कोरोना का असर : अब 22 जनवरी तक चुनावी रैली पर रहेगी रोक,...

कोरोना का असर : अब 22 जनवरी तक चुनावी रैली पर रहेगी रोक, इलेक्शन कमीशन ने जारी की नई गाइडलाइन

16-Jan-2022 08:39 AM

DESK : कोविड मामलों में वृद्धि के बीच निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा व मणिपुर में प्रत्यक्ष रैली और रोड शो पर रोक 22 जनवरी तक बढ़ा दी है. साथ ही आयोग ने राज्यों को कोविड और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया है.


वहीं कुछ शर्तों के साथ चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को थोड़ी ढील भी दी है. आयोग ने राजनीतिक दलों को इंडोर मीटिंग के लिए 300 लोग अधिकतम या हाल की 50 प्रतिशत कैपिसिटी तक छूट दी है. बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है. इससे पहले आयोग ने 15 जनवरी तक लगाई थी.


मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर के चीफ सेक्रेटरी और हेल्थ सेक्रेटरी के साथ वर्चुअल मीटिंग की. इसमें सभी पांचों राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी शामिल हुए.


चुनाव आयोग ने पांचों राज्यों में राज्य आपदा प्रबंधन को जारी निर्देशों का पालन कराने के लिए निर्देश दिया है. वहीं चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक पांचों राज्यों में राजीनितक दलों की फिजिकल रैली, रोड शो, पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैली पर बैन लगाने के निर्देश दिए हैं.