मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार
16-Dec-2020 07:27 AM
DESK : नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. 20 दिन से किसान दिल्ली के कई बॉर्डर पर जमे हुए हैं. न तो किसान अपनी मांग को लेकर पीछे हट रहे हैं और न ही सरकार झुकने का नाम ले रही है.
इन सब के बीच आज का दिन किसानों और केंद्र सरकार के लिए अहम हो सकता है, क्योंकि अब सुप्रीम कोर्ट आगे का रास्ता तय करेगा. कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर हो रहे किसानों के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 3 याचिका दायर की गई है. जिसपर आज कोर्ट में सुनवाई होगी. चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी.
इस याचिका में मांगा की गई है कि दिल्ली के बॉर्डर से किसानों को हटाया जाए, नहीं तो लोगों को इकट्ठा होने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ेगा. इतना ही नहीं इससे सड़कें ब्लॉक हो रही हैं. इमरजेंसी और मेडिकल सर्विस भी बाधित हो रही है. यह याचिका कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र ऋषभ शर्मा ने दायर की है. उन्होंने अपनी अर्जी में कहा है कि प्रदर्शनकारियों को सरकार द्वारा आवंटित तय स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए. प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए.