अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2020 08:06 AM
DELHI: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना दूसरा बजट 1 फरवरी को पेश करने जा रही हैं. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये उनका दूसरा बजट होगा. उन्होंने अपना पहला बजट 5 जुलाई 2019 को पेश किया था. आम बजट 2020 के दस्तावेजों की छपाई हलवा रस्म के साथ आज से शुरू हो जाएगी. जिसकी मेजबानी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी.
इस बार के बजट में निर्मला सीतारमण के सामने कई चुनौतियां हैं, क्योंकि अर्थव्यवस्था की हालत अच्छी नहीं है. आम बजट इस साल ऐसे समय में पेश होगा, जब देश की आर्थिक विकास दर 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है. वहीं उपभोग और निवेश में कमी के कारण चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा, कर राजस्व और विनिवेश के लक्ष्य को पूरा करना नामुमकिन लग रहा है, जिससे आर्थिक हालात निराशाजनक है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज नॉर्थ ब्लॉक में हलवा रस्म की मेजबानी करेंगी, जिसके साथ बजट दस्तावेजों की छपाई का काम शुरू होगा. आपको बता दें कि हलवा रस्म के दौरान लोहे के बड़े बर्तन में हलवा तैयार किया जाता है और वित्त मंत्री समेत वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों को हलवा बांटा जाता है. इसके बाद नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में जहां बजट की छपाई होती है, वहां अगले 10 दिनों तक यह प्रक्रिया चलेगी और इसमें शामिल मंत्रालय के कर्मचारी वहां कैद रहेंगे. जिसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री देश का आम बजट पेश करेंगी.