Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2019 07:27 AM
MUMBAI: शिवसेना चीफ उद्वव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ले ली है. शुक्रवार को उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है. वहीं आज महाराष्ट्र विधानसभा में उद्वव ठाकरे की परीक्षा होगी. उद्वव ठाकरे सरकार आज विधानसभा में बहुमत साबित करेगी. दोपहर 2 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा.
शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन ने दावा किया है कि उनके पास 162 विधायकों का समर्थन है. राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है. विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 288 है. विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं. अगर तीनों दलों के आंकड़े को ही जोड़ दें तो ये 154 होता है. यानी सिर्फ तीन दल ही मिलकर आसानी से बहुमत साबित कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ अन्य छोटे दलों के विधायकों का भी 'महा विकास अघाड़ी' को समर्थन है.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया. उद्धव ने कामकाज संभालने के साथ ही राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम की कुर्सी संभालने के पहले ही दिन उद्धव ने आरे कालोनी के पास मेट्रो के कामकाज को रोकने के आदेश दे दिए, जहां रातों-रात दो हजार पेड़ काट दिए गए थे.