मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Feb-2020 07:02 AM
DELHI : संसद में आज वित्तीय वर्ष 2020-21 का आम बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दूसरी बार देश का आम बजट पेश करने वाली हैं। बजट को लेकर देश के हर तबके की अपनी उम्मीद है लेकिन आर्थिक सुस्ती के बीच पेश होने वाला यह बजट देश के मौजूदा हालात को कैसे पटरी पर ले जाएगा यह देखना दिलचस्प होगा।
संसद में सुबह 11 बजे निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। अर्थव्यवस्था की सुस्ती झेल रहे सेक्टरों के लोग सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं जबकि मिडिल क्लास को उम्मीद है कि सरकार टैक्स में कटौती कर उन्हें रियायत दें। इस बात पर भी सबकी नजरें टिकी है कि सरकार की तरफ से रोजगार और खासतौर पर युवाओं के लिए कौन से कदम उठाए जाते हैं। किसान और महिला वर्ग को भी आम बजट से उम्मीदें हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार आम आदमी के लिए टैक्स में रियायत को लेकर घोषणा कर सकती है। कयास लगाये जा रहे हैं कि सरकार 5 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर सकती है। फिलहाल 2.50 लाख से 5 लाख तक की आमदनी पर 5 फीसदी टैक्स लगता है। 5 से 10 लाख पर 20 फ़ीसदी और 10 लाख से ज्यादा की आमदनी पर 30 फ़ीसदी की दर से टैक्स देना पड़ता है। हालांकि सरकार ने 5 लाख तक की आमदनी वालों को 12500 तक की छूट दी थी यानी 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना था।