ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / india / आज निपटा लें सारे काम, कल से चार अप्रैल तक केवल एक दिन...

आज निपटा लें सारे काम, कल से चार अप्रैल तक केवल एक दिन खुलेंगे बैंक

26-Mar-2021 11:06 AM

DESK : बैंक से जुड़ा कोई भी काम अगर आपने पेंडिंग में डाल रखा है तो इसे जल्द निपटा लें, क्योंकि कल से बैंक लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं. इसलिए आपको परेशानी हो सकती है. 

आपको भी यदि  बैंकिंग से जुड़े काम करवाने हैं तो शुक्रवार  यानि आज ही निपटा लें. अगर ऐसा नहीं किया तो आपको कई दिनों तक इंतजार करना पड़ सकता है. 27 मार्च को  चौथा शनिवार पड़ रहा है. इसके अगले दिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. 

 इसके बाद 29 और 30 को होली की छुट्टी है. इस तरह से इस माह  27 से 30 मार्च तक बैंक बंद रहेंगे. वहीं 31 मार्च से पुन: बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी, लेकिन  31 मार्च को क्‍लोजिंग डे होने के कारण आम लोगों का काम उस दिन भी नहीं हो पाएगा.  एक अप्रैल को भी बैंक अपना सालाना हिसाब-किताब  का काम करेंगे और आम आदमी का काम नहीं किया जाएगा. 

दो अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है. तीन अप्रैल दिन शनिवार को एक दिन के लिए बैंक आम लोगों के लिए खुलेंगे। इसके अगले ही दिन चार अप्रैल को रविवार का अवकाश है.