मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार
29-Sep-2020 08:13 AM
DESK : कोरोना का में पहले लॉकडाउन और उसके बाद अनलॉक की शुरुआत हुई है. देशवासियों ने इस साल लॉकडाउन और अनलॉक की प्रक्रिया के बीच लाइफस्टाइल को जिया है. देश में फिलहाल अनलॉक-4 की गाइडलाइंस लागू है जो 30 सितंबर को खत्म हो रही है. ऐसे में अब अनलॉक-5 की चर्चा शुरू हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार अनलॉक-5 की गाइडलाइन जल्द ही जारी कर देगी. बुधवार को अनलॉक-4 की सीमा खत्म होने के पहले ही अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी हो जाएगी.
अनलॉक-5की गाइडलाइन को लेकर सबकी नजरें गृह मंत्रालय की तरफ पर टिकी हुई है. देश में लॉकडाउन के बाद जुलाई के महीने में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी. गृह मंत्रालय ने अनलॉक को लेकर कदम दर कदम आगे बढ़ाते हुए गाइडलाइंस जारी की और अब अनलॉक-5 की गाइडलाइन सामने आने वाली है. माना जा रहा है कि अनलॉक-5 की गाइड लाइन में कई तरह की अन्य बंधनों को खत्म किया जा सकता है.
अनलॉक-4 में स्कूल, कॉलेज, ट्रेन, सिनेमा हॉल को लेकर कई तरह की बंदिशें लागू थी जो अनलॉक-5 के दौरान खत्म की जा सकती है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि क्या गृह मंत्रालय नई गाइड लाइन में त्योहारों का ख्याल रखते हुए छूट का दायरा बढ़ाता है या देश में कोरोनावायरस के संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए त्योहारों के मौसम में सख्ती जारी रखता है. अनलॉक-4 की गाइड लाइन में दसवीं और बारहवीं के स्कूल, योग सेंटर को खोलने की छूट मिली थी, लेकिन सिनेमा हॉल अभी बंद है. देश में कोरोना संक्रमण के मामले 70 लाख को पार कर चुके हैं. भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा भी एक लाख के करीब पहुंच चुका है और हर दिन देश में 90 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं. इन परिस्थितियों के बीच अनलॉक-5 में सरकार क्या वाकई छूट देगी यह देखना होगा.