निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट
16-May-2023 07:54 AM
By First Bihar
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। इसको लेकर देशभर के कुल 45 जगहों पर रोजगार मेला का आयोजिन किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं को संबोधित करने के साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप देंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार के इस अभियान के तहत युवाओं को सरकारी नौकरी देने का आंकड़ा करीब साढ़े तीन लाख से अधिक हो जाएगा।
मंगलवार को सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों के लिए 71 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर सौंपेंगे। इसके साथ ही नवनियुक्तों को कर्मयोगी प्रारंभ एप के जरिए खुद को ट्रेंड करने का अवसर भी मिलेगा। विभिन्न सरकारी विभागों में नव नियुक्त होने वाले लोगों के लिए विभाग का कामकाज जानने का आनलाइन पाठ्यक्रम है, जिसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था।
जिन युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण होना है, उसमें ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ खाता लिपिक, ट्रैक मेंटेनर, सहायक सेक्शन अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, सहायक खाता अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, मंडलीय खाता निरीक्षक, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाध्यापक, सहायक पंजीयक के पद पर नियुक्त हुए लोग शामिल हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने दिसंबर 2023 तक दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पीएम मोदी ने रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर, 2022 को की थी। जिनके माध्यम से अब तक कुल 2 लाख 88 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। आज 71 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण के बाद यह आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।