‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई
14-Jun-2025 01:48 PM
By FIRST BIHAR
Aadhaar Update Last Date: आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब यूजर्स 14 जून 2026 तक बिना कोई शुल्क दिए myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार कार्ड में दस्तावेजों के आधार पर डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। पहले यह सुविधा 14 जून 2025 तक सीमित थी।
यह जानकारी UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा साझा की गई है। संस्था ने बताया कि लाखों आधार होल्डर्स को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को एक साल के लिए और बढ़ाया गया है। UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि फ्री अपडेट की सुविधा केवल ऑनलाइन पोर्टल myAadhaar पर ही उपलब्ध है।
इसके जरिए नागरिक अपने नाम, जन्मतिथि, पता आदि जैसे डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वैध एड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ दस्तावेज अपलोड करने होंगे। हालांकि, अगर किसी को बायोमैट्रिक अपडेट कराना है, तो इसके लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, क्योंकि बायोमैट्रिक अपडेट ऑनलाइन संभव नहीं है।
अगर लोगों को आधार अपडेट से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो वे टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। बता दें कि सरकार पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि जिनका आधार 10 साल पुराना हो गया है, उन्हें उसे अपडेट कराना चाहिए। नियम के मुताबिक, हर 10 साल में वयस्कों का आधार अपडेट करना आवश्यक होता है, जबकि बच्चों का आधार 5 से 15 वर्ष की आयु के बीच अपडेट किया जाता है।