बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
20-Dec-2025 05:02 PM
By FIRST BIHAR
AADHAAR Card Online Update: आधार कार्ड आज देशभर के नागरिकों की पहचान बन चुका है। बिना आधार कार्ड के कई काम संभव नहीं हैं। इसका उपयोग सरकारी स्कीम, बैंकिंग और अन्य सेवाओं में किया जाता है, लेकिन यह तभी पूरी तरह काम करता है जब आपका आधार अपडेटेड हो।
पहले आधार अपडेट के लिए सेंटर जाना पड़ता था और वेरिफिकेशन करना काफी संवेदनशील प्रक्रिया होती थी। अब नए Aadhaar App के जरिए आप घर बैठे ही आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं, नाम, पता और मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें:
Aadhaar App में नाम कैसे अपडेट करें:
ऐप में अपने आधार नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें। Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। नाम (Name) वाले विकल्प को चुनें। आवश्यक दस्तावेज़ और विवरण दर्ज करें। अपडेट शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें। Update Status में जाकर अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक करें।
Aadhaar App में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें:
Update Aadhaar Online विकल्प पर जाएं। फेस स्कैन या OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें। नया मोबाइल नंबर दर्ज करें। यदि अन्य डिटेल मांगी गई हो तो उसे भी भरें। आवश्यक शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट करें। Update Status में जाकर आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करें।
Aadhaar App में एड्रेस (पता) कैसे अपडेट करें:
ऐप में Update Address Online विकल्प पर जाएं। डॉक्यूमेंट्स प्रूफ के विवरण दर्ज करें। डॉक्यूमेंट और डिटेल्स भरने के बाद मांगे गए शुल्क का भुगतान करें। पेमेंट के बाद रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।