ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशन सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… मोबाइल हैक कर नए तरीके से ठगी कर रहे साइबर अपराधी मातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला

Home / india / 92 साल के बुजुर्ग ने पत्नी को मार डाला, सिर्फ 2250 रुपये की...

92 साल के बुजुर्ग ने पत्नी को मार डाला, सिर्फ 2250 रुपये की पेंशन को लेकर हुआ था विवाद

06-Nov-2020 03:44 PM

DESK : एक दिल को दहला देने वाली घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सामने आई है, जहां महज 2250 रुपये के पेंशन के बंटवारे के विवाद में एक 92 साल के बुजुर्ग ने अपनी 90 साल की पत्नी की हत्या कर दी. 

बताया जाता है कि सैमुअल और अप्रायम्मा के तीन बेटियां, तीन बेटे हैं. वो अपने बेटे के साथ ही रहते थे. बेटे ने बताया कि अप्रायम्मा को सरकार के हर परिवार को पेंशन स्कीम के तहत हर महीने पैसा मिल रहा था. जिसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था. 

2 नवंबर की रात भी दोनों के बीच पेंशन के पैसे को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद से सैमुअल गुस्से में था. पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद सैमुअल ने अगली रात अपनी पत्नी की छड़ी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही अप्रायम्मा की मौत हो गई.  इसके बाद उसने अपने बेटों और पोते-पोतियों को हत्या के बारे में बताया. बेटों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि अप्रायम्मा मृत पड़ी है. 

इसके बाद उनके बेटों ने पुलिस में इसकी शिकायत की, और पुलिस ने बेटे के शिकायत के आधार पर सैमुअल को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि चलने वाली छड़ी से पीट कर उसने पत्नी की हत्या कर दी.