ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर डाॅक्टर ने दी जान, पत्नी से चल...

बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर डाॅक्टर ने दी जान, पत्नी से चल रहा था विवाद

02-Sep-2020 07:41 AM

GURUGRAM: कई बार पति-पत्नी के बीच के आपसी रिश्ते इतने तल्ख हो जाते हैं कि उसकी परिणती भयावह रूप में सामने आती है। पति और पत्नी के बीच का विवाद अक्सर जान लेने या जान देने का कारण बंनता है। गुरूग्राम के मेंदांता अस्पताल के डाॅक्टर सुजीत कुमार साहा उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्होंने कलह से तंग आकर जान दे दी। डाॅक्टर जिस बिल्डिंग में रहते थे उस बिल्डंग की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त साहा फ्लैट में अकेले थे। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुजीत की पत्नी भी डॉक्टर हैं। दोनों का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। 

देर शाम पत्नी डॉ. लक्ष्मी गुरुग्राम पहुंचीं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।एसीपी सदर अमन यादव ने बताया, मूल रूप से नेपाल निवासी डॉ. साहा (39) मेदांता के लीवर ट्रांसप्लांट विभाग में तीन वर्ष से कार्यरत थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी पश्चिम बंगाल में डॉक्टर हैं। छह वर्ष की बेटी है। दंपती में लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण बेटी ननिहाल में रहती है। साहा हीवो अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-801 में अकेले रहते थे। सदर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।