ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आठवें वेतन आयोग को कैबिनेट की मंजूरी

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी गई है। इससे 50 लाख कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा।

DELHI

28-Oct-2025 04:16 PM

By First Bihar

8th Pay Commission: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जो केन्द्रीय कर्मचारियों से जुड़ी है। केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 8वें वेतन आयोग को नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 18 महीने बाद वेतन आयोग अपनी सिफारिशें देगा।


केंद्र की मोदी सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। इससे करीब 50 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। यह कमिशन 18 महीने में अपनी रिकमेंडेशन सरकार को देगा। इससे सैलरी स्ट्रक्चर और एलाउंस में बदलाव की उम्मीद है।


केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेतन आयोग की नियम एवं शर्तों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि आयोग की सिफारिश से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इससे डिफेंस सर्विस और करीब 69 लाख पेंशनभोगियों को भी फायदा होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आठवें वेतन आयोग के अधिकार और कार्यों की रूपरेखा तय की है।


सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई को चेयरमैन नियुक्त किया है। आठवां वेतन आयोग संभवत: 18 माह में अपनी सिफारिशें देगा। इसके सदस्य आईआईएम बैंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के सचिव पंकज जैन बनाये गये हैं। 


बता दें कि हर 10 साल पर भारत में Pay Commission की परंपरा रही है। सांतवा वेतन आयोग फरवरी 2014 में गठित हुआ था और 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था। अब आठवां वेतन आयोग 2026 में लागू होने वाला है। महंगाई की वजह से केन्द्र सरकार के कर्मचारियों का वेतन प्रभावित न हो, इसका ख्याल रखते हुए केंद्र  सरकार हर 6 महीने पर DA अपडेट करती है. अगर नए पे स्ट्रक्चर के बाद DA में भी सुधार किया जाता है तब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और बढेगी।