ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / कुएं की सफाई के दौरान एक साथ 8 लोगों की दम घुटने से...

कुएं की सफाई के दौरान एक साथ 8 लोगों की दम घुटने से मौत, गांव में मातम

दरअसल गांव वाले गणगौर विसर्जन की तैयारी कर रहे थे। इसलिए कुएं की सफाई करने के लिए नीचे उतरे थे। जो लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था। जिसके कारण कुएं में गाद जमा हो गया था। जहरीली गैस बनने के कारण एक साथ 8 लोगों की मौत हो गयी।

03-Apr-2025 09:12 PM

By First Bihar

MP NEWS: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कोंडावत गांव में एक दुखद घटना घटी है। जहां कुएं की सफाई के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि कुएं में मौजूद जहरीली गैस के कारण दम घुटने से सभी बेहोश हो गए और बाद में डूबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने 8 शव को कुएं से बाहर निकाल लिया है। 


हादसा गुरुवार की है जब गांव वाले गणगौर विसर्जन की तैयारी के लिए एक पुराने, बंद पड़े कुएं की सफाई के लिए नीचे उतरे थे। इस कुएं में काफी समय से गाद जमा हो गई थी, जिससे जहरीली गैस बनने की संभावना थी। सफाई के लिए एक-एक करके नीचे उतरे आठों लोग गैस के प्रभाव में आकर बेहोश हो गए और पानी में डूब गए।


जब लंबे समय तक कोई बाहर नहीं आया, तो गांववालों ने शोर मचाकर प्रशासन को सूचना दी। तत्परता से पुलिस, प्रशासन और डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और रस्सियों व जाल की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। सभी आठ शवों को बाहर निकाला जा चुका है। इस दुखद हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवारों का हाल बेहाल है। 


एक साथ 8 लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। जिसे लोग दुखद घटना बता रहे हैं। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।