ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / india / 70 बच्चों को दवा पिलाने वाली महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, गांव में मच...

70 बच्चों को दवा पिलाने वाली महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, गांव में मच गया हड़कंप

29-Jul-2020 11:56 AM

DESK:  70  बच्चों को दवा पिलाने वाली महिला के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट आने से पहले पहले आशा कार्यकर्ता ने 70 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई थी. यह मामला मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का है. 

बताया जा रहा है कि खरगोन के बरूड़ में आंगनबाड़ी केंद्र 10 पर शिविर लगा था. यहं पर 24 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक दवा पिलाया जा रहा था. जिसमें महिला भी शामिल थी. महिला शिवाजी चौक की रहने वाली है. इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है. जिसके बाद विभाग में भी हड़कंप मच गया . स्वास्थ्यकर्मी गांव में जाकर दवा पीने वाले बच्चों की पहचान में जुटे हैं. महिला के संपर्क में आए 36 लोगों की अब तक पहचान कर ली गई है.

बच्चों का लिया जाएगा सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी का सैंपल लेने की तैयारी में जुट गई है. आयुष डॉक्टर प्रमिला रावत ने कहा कि महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद जिन बच्चों को विटामिन ए का सीरप पिलाया गया था, उन सभी के सैंपल भी लिए जाएंगे. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिला को हॉस्पिल में भर्ती कराया है.