बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Mar-2021 10:23 AM
DESK : अब 70 एकड़ नहीं बल्कि 107 एकड़ में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर परिसर का निर्माण किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने बताया कि अब भव्य राम मंदिर परिसर 107 एकड़ में बनाया जाएगा.
ट्रस्ट ने श्री राम जन्मभूमि परिसर के आसपास7285 स्क्वायर फीट ज़मीन खरीदी है. जिसके बाद अब 70 एकड़ की जगह 107 एकड़ में राम मंदिर परिसर का निर्माण किया जाएगा.
बता दें कि लंब समय से रामजन्मभूमि को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रिम कोर्ट के फैसले आने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 70 एकड़ ज़मीन मिल गई थी. यह जमीन पहले केंद्र सरकार के अधीन थी. लेकिन अब ट्रस्ट की ओर से आसपास की कुछ और ज़मीन खरीदी गई है, ताकि राम मंदिर परिसर को भव्य और विशाल रूप में बनाया जा सके.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, राम जन्मभूमि परिसर में करीब पांच एकड़ के इलाके में रामलला का मंदिर बनेगा. उसके अलावा अन्य क्षेत्र में अन्य कई मंदिर बनेंगे, यात्रियों के लिए सुविधाएं होंगी, म्यूजियम, लाइब्रेरी जैसे स्थानों का भी निर्माण करवाया जाएगा.