ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / 55 साल बाद भारत-बांग्लादेश के बीच चलेगी ट्रेन,पीएम मोदी और शेख हसीना 17...

55 साल बाद भारत-बांग्लादेश के बीच चलेगी ट्रेन,पीएम मोदी और शेख हसीना 17 दिसंबर को करेंगे उद्घाटन

11-Dec-2020 10:10 AM

DESK : 55 साल बाद भारत और बांग्लादेश के बीच फिर से रेल मार्ग खोला जाएगा. इसकी पुष्टि करते हुए नॉर्थईस्टफ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि 17 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के हल्दीबाड़ी और पड़ोसी बांग्लादेश के चिल्हाटी के बीच पीएम मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना उद्घाटन करेंगी. 

बता दें कि हल्दीबाड़ी से उत्तरी बांग्लादेश के चिल्हाटी तक रेल लाइन1965 में रेल संपर्क टूटने के बाद खराब हो गई थी. एनएफआर के पीआरओ सुभान चंदा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनके बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना 17 दिसंबर को हल्दीबाड़ी-चिल्हाटी रेल मार्ग का उद्घाटन करेंगे.

सुभान चंदा ने कहा कि चिरहटी से हल्दीबाड़ी तक एक मालगाड़ी चलेगी, जो कि एनआरएफ के कटिहार डिवीजन के अधीन है. कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि रेल मंत्रालय ने मंगलवार को रेल मार्ग को फिर से खोलने के निर्णय की सूचना अधिकारियों को दी.