ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में युवक ने तीन साल में की तीन शादियां, दो पत्नियां थाने पहुंची तो खुला राज; हैरान कर देगी स्टोरी Bihar Crime News: बिहार में युवक ने तीन साल में की तीन शादियां, दो पत्नियां थाने पहुंची तो खुला राज; हैरान कर देगी स्टोरी बिहार में दबंगों के हौसले बुलंद: मछली पकड़ने के विवाद में दारोगा को सरेआम पीटा, मारपीट का वीडियो आया सामने Bihar Crime News: दस दिनों से लापता मासूम लड़के की गला दबाकर हत्या, गन्ने के खेत से मिला शव Bihar Crime News: दरभंगा में बीजेपी नेता के अपहरण का मामला निकला फर्जी, खुद घर छोड़कर गए थे; अचानक पहुंचे थाना Bihar Crime News: दरभंगा में बीजेपी नेता के अपहरण का मामला निकला फर्जी, खुद घर छोड़कर गए थे; अचानक पहुंचे थाना Bihar News: बिहार के इस फोरलेन पर अगले साल से सफर होगा और आसान, यात्रा के दौरान QR कोड से मिलेंगी सभी जानकारियां Bihar News: बिहार के इस फोरलेन पर अगले साल से सफर होगा और आसान, यात्रा के दौरान QR कोड से मिलेंगी सभी जानकारियां बिहार में रेल कर्मी के बेटे की हत्या: दो दिन से लापता राहुल का शव गड्ढे से मिला, दोस्त पर हत्या करने का आरोप बिहार में बड़ा हादसा: ट्रायल के दौरान रोपवे के कई पिलर हुए धराशायी, केबिन भी टूटकर नीचे गिरे; नए साल पर होना था उद्घाटन

डी गुकेश, मनु भाकर सहित 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को म‍िला अर्जुन पुरस्कार

नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान आज खेल मंत्रालय ने कर दिया है। 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड, 32 को अर्जुन पुरस्कार, 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित। 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

डी गुकेश, मनु भाकर सहित 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न, 32 को म‍िला अर्जुन पुरस्कार

02-Jan-2025 03:23 PM

By First Bihar

DESK: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। मनु भाकर, डी गुकेश सहित 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला भारत सरकार ने लिया है। वही 32 ख‍िलाड़‍ियों को अर्जुन पुरस्कार म‍िला है। 


बता दें कि इस बार के सम्मानित खिलाड़ियों के लिस्ट में क्रिकेट से जुड़े किसी भी व्यक्ति का नाम शामिल नहीं है।  17 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार की सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में इन खिलाड़ियों को अवार्ड दिया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा। 


नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान खेल मंत्रालय ने किया है। ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड शतरंज चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा।


इन्हें मिला ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 

1. डी गुकेश (शतरंज)

2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

4. मनु भाकर (शूटिंग)


इन्हें मिला अर्जुन अवार्ड

1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)

2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)

3. नीतू (मुक्केबाजी)

4. स्वीटी (मुक्केबाजी)

5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)



6. सलीमा टेटे (हॉकी)

7. अभिषेक (हॉकी)

8. संजय (हॉकी)

9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

10. सुखजीत सिंह (हॉकी)



11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)

12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)

13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)

14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)

15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)



16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)

17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)

18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)

19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)

20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)



21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)

22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)

23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)

24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)

25. कपिल परमार (पैरा जूडो)



26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)

27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)

28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)

29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)

30. अभय सिंह (स्क्वैश)

31. साजन प्रकाश (तैराकी)

32. अमन (कुश्ती)