ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / india / 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, जानिये कब बजट पेश...

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, जानिये कब बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

Budget 2025: बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक से होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

18-Jan-2025 03:25 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Budget 2025: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा और फिर 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आठवां बजट पेश करेंगी। इस दौरान संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।


बजट सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा। वहीं सत्र के दौरान दिल्ली चुनाव के दिन संसद में कार्यवाही नहीं की जाएगी। 3 फरवरी के बाद से राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट सत्र होगा। इससे पहले संसद के शीतकालीन सत्र में भारी हंगामा हुआ था। संसद शीतकालीन सत्र का ज्यादातर हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया था। सत्र के शुरुआती चार दिन सदन की कार्रवाही स्थगित रही थी।