मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Jan-2021 02:27 PM
DESK : संसद की कैंटीन के खाने में अब सब्सिडी खत्म कर दिया गया है, जिसके बाद अब यहां खाना 3 गुना महंगा हो गया है. हालांकि इसके बाद भी यहां की थाली का रेट बाहर की थाली के मुकाबले काफी सस्ता है.
बता दें कि 29 जनवरी से संसद का वजट सत्र शुरू हो रहा है और कैंटीन 27 जनवरी से शुरू हो जाएगी. यानि इस बार सांसदों को खाना नए रेट लिस्ट के अनुसार मिलेगा. संसद भवन की कैंटीन में नई रेट लिस्ट के मुताबिक सबसे सस्ती रोटी होगी जिसकी कीमत 3 रुपये होगी. वहीं, सबसे महंगी चीज नॉनवेज बफे लंच होगा जिसकी कीमत 700 रुपये होगी. इसके अलावा वेज बफे लंच की कीमत 500 रखी गई है, जो वेज खाने में सबसे महंगी है.


लोक सभा सचिवालय ने कैंटीन का मेन्यू जारी करते हुए बताया कि संसद कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्म कर दी गई है. सब्सिडी खत्म होने के बाद पहली बार ITDC संसद की कैंटीन को संचालित करेगा. इससे 8 करोड़ रुपये की बचत होगी.
लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने घोषणा की थी कि बजट सत्र से कैंटीन में सब्सिडी को खत्म किया जा रहा है. इससे संसद की कैंटीन में खाना महंगा हो जाएगा.