Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
27-Nov-2019 07:19 AM
MUMBAI: महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे का कल 'द एंड' हो गया. देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफे के बाद उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के हीरो बनकर उभरे हैं. सीएम पद के लिए अड़ी शिवसेना का सपना अब साकार होने जा रहा है. कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना गठबंधन ने उद्धव ठाकरे को अपना नेता चुन लिया है.
कल यानी 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे की ताजपोशी होगी. कल शाम पौने 7 बजे शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे. इससे पहले खबरें थी कि उद्धव ठाकरे 1 दिसंबर को शपथ लेंगे. लेकिन कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट ने मंगलवार देर रात कहा कि उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को शिवाजी पार्क में सीएम पद की शपथ लेंगे.शिवाजी पार्क में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी न्योता भेजा जाएगा. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि शपथ ग्रहण में सबको निमंत्रण भेजेंगे.
इससे पहले कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'मेरे हिंदुत्व में झूठ नहीं है. बीजेपी ने हमसे दोस्ती तोड़ी है, लेकिन मैं बड़े भाई से मिलने दिल्ली जाऊंगा. उन्होंने कहा कि जो 30 साल से साथ थे, उन्होंने भरोसा नहीं किया. बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि जिसको जुबान दे दी तो पीछे मत हटो.'
वहींं देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद कल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया और राजभवन में शपथ दिलाई. इसके साथ ही राज्यपाल ने आज सुबह 8 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. जिसमें महाराष्ट्र के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी जाएगी.