BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
25-Feb-2025 04:21 PM
By First Bihar
DELHI: आम आदमी पार्टी (AAP) के 21 विधायक को सस्पेंड कर दिया गया है। ये सभी दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पेश किये गये सीएजी रिपोर्ट को लेकर सदन में हंगामा कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित आप के 21 विधायकों को अगले 3 मार्च तक के लिए सस्पेंड किया गया।
दिल्ली विधानसभा में शराब नीति पर CAG की रिपोर्ट मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रखी। LG वीके सक्सेना ने कहा कि पिछली सरकार ने इस रिपोर्ट को सदन में नहीं रखा था इसे रोककर रखा गया था। ऐसा कर पिछली सरकार ने संविधान का खुलेआम उल्लंघन किया। इस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि नई शराब नीति से दिल्ली सरकार को 2002 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई थी। एक्सपर्ट ने शराब नीति मे कुछ बदलाव करने को कहा था लेकिन तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे नजरअंदाज कर दिया था।
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय से भीमराव बाबा साहब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर हटाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी नारेबाजी जारी रही। जब सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखी गयी तब भी हंगामा हुआ। जिसके चलते विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों को सस्पेंड कर दिया।
आम आदमी पार्टी के 22 विधायकों में से 21 को अगले तीन दिनों के लिए 25, 27 औह 28 फरवरी के लिए निष्कासित कर दिया गया। इनमें से केवल अमानतुल्लाह खान निष्कासित होने से इसलिए बच गए हैं क्योंकि वो उस वक्त सदन में मौजूद नहीं थे। सदन में बाहर आने के बाद आतिशी ने कहा कि CM हाउस से भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरें क्यों हटाई गईं? क्या PM मोदी बाबा साहेब अंबेडकर से भी बड़े हैं? आतिशी ने आगे कहा कि AAP सरकार के समय हर सरकारी दफ्तर में भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो लगाई गई थी।