ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / india / 2000 Rupee Note: नोट बदली के खिलाफ दायर याचिका को सुनने से सुप्रीम...

2000 Rupee Note: नोट बदली के खिलाफ दायर याचिका को सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- यह जरूरी मामला नहीं

01-Jun-2023 12:36 PM

By First Bihar

DELHI: बिना पहचान पत्र या किसी दस्तावेज के दो हजार रुपए का नोट बदलने के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने कहा है कि यह ऐसा मामला नहीं है जिसपर तुरंत सुनवाई करना जरूरी हो। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता गर्मी की छुट्टी के बाद सुनवाई के लिए चीफ जस्टीस से अनुरोध कर सकते हैं। 


दरअसल, आरबीआई ने बीते 19 मई को दो हजार रुपए के नोट को लेकर बड़ा फैसला लिया था। आरबीआई ने घोषणा की थी कि देश में दो हजार के नोट लीगल तो रहेंगे लेकिन उसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया गया है। आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश जारी किया था कि वे दो हजार के नोट जारी करना तत्काल रोक दें। आरबीआई ने गाइडलाइंस जारी करते हुए ने यह भी कहा था कि लोगों को दो हजार के नोट बदलने के लिए किसी तरह के दस्तावेज या पहचान पत्र को देने की जरूर नहीं पड़ेगी।


जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में बिना पहचान पत्र दिखाए दो हजार रुपये का नोट बदलने के खिलाफ याचिका दायर की गई थी और याचिकाकर्ता ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि याचिकाकर्ता गर्मी की छुट्टी के बाद चीफ जस्टीस से सुनवाई के लिए अनुरोध करे।