ब्रेकिंग न्यूज़

‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई बिहार में आर्थिक अपराधों पर EOU का कड़ा रुख, परीक्षा से लेकर खनन और बैंक घोटाले तक हुई सख्त कार्रवाई

Home / india / 'मोटका' कहने पर 2 युवकों को मारी गोली, 20 किलोमीटर तक कार को...

'मोटका' कहने पर 2 युवकों को मारी गोली, 20 किलोमीटर तक कार को किया ओवरटेक

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शारीरिक बनावट को लेकर किया गया मजाक जानलेवा हमले में बदल गया। एक दावत के दौरान मोटा कहकर चिढ़ाए जाने से नाराज़ युवक ने मजाक उड़ाने वाले दो लोगों का पीछा कर उन्हें गोली मार दी।

10-May-2025 06:59 PM

By First Bihar

UP NEWS: किसी के शारीरिक बनावट को लेकर मजाक नहीं उड़ानी चाहिए। कभी-कभी आपका यह मजाक आपके लिए ही काल बन जाता है। जिससे जान पर भी आफत बनी रहती है। ऐसा एक मामला बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से सामने आई है। जहां दावत में गये एक युवक का दो शख्स ने मजाक उड़ाया। उसे मोटका कहकर चिढ़ाने लगे। 


यह बात युवक को नागवार गुजरा और उसने दोनों को जान से मारने का मन बना लिया। फिर क्या था जब दावत खत्म हुई और लोग अपने-अपने घर जाने लगे तभी दोनों युवकों के कार का पीछा 20 किलोमीटर तक किया गया और आगे जाकर युवक ने मजाक उड़ाने वाले दोनों शख्स को गोली मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में राहगीरों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज शुरू हुआ।  


यूपी के गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वैसे यह घटना 2 मई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार किया है जिसे दो लोग मोटका कह रहे थे। आरोपी के साथ एक और युवक को गिरफ्तार किया गया है जो गोली मारने में उसके साथ था। आरोपी ने बताया कि जब वह अपने चचा के साथ तरकुलहा देवी मंदिर के पास एक दावत में गया था तब उसे दो लोग मोटका कह कर पुकारने लगे। 


दोनों अनिल और शुभम मंझरिया के रहने वाले हैं। आरोपी ने बताया कि जब तक वो खाना खाता रहा तब तक उसे दोनों मोटका कहकर चिढ़ाते रहे। जब मैंने विरोध किया तो दोनों हंसने लगे। इसी बात को लेकर मुझे गुस्सा आ गया। मैंने 20 किलोमीटर तक उनके कार का पीछा अपने एक साथी साथ किया और दोनों को कार से निकालकर गोली मार दी। दोनों का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जहां अब दोनों खतरे से बाहर है। 


घटना के संबंध में SP दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि खाना खाते समय हुए विवाद के चलते यह घटना हुई थी। शुभम के पिता वीरेंद्र यादव की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी आसिफ और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आसिफ खान हिस्ट्रीशीटर है। अर्जुन पर भी कई केस दर्ज हैं। दोनों के पास वह पिस्टल बरामद कर लिया गया है जिसका इस्तेमाल इन्होंने किया था।