BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
24-Sep-2019 12:14 PM
JAIPUR: देशभर में नये ट्रैफिक रूल्स लागू होने के बाद चालान कटने की कई सारी घटनाएं आए दिन सामने आती हैं. नये कानून के मुताबिक ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर लोगों को भारी फाइन भरना पड़ रहा है.
इसी बीच चालान कटने का मामला राजस्थान से सामने आया है. राजस्थान में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं किया गया है, लेकिन पुराने मोटर व्हीकल एक्ट की सख्ती से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ड्रेस कोड पर ट्रैफिक पुलिस कड़ाई से पेश आ रही है.
जयपुर में एक टैक्सी चालक का 1600 रुपये का चालान काटा गया है. टैक्सी का ड्राइवर पजामा और चप्पल पहनकर गाड़ी चला रहा था. इतना ही नहीं चालक के कमीज के ऊपर के बटन खुले हुए थे, लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 1600 रुपये का चालान काट दिया. चालान काटने वाले इंस्पेक्टर का कहना है कि पुराने मोटर व्हीकल एक्ट में भी टैक्सी चालकों के लिए ब्लू शर्ट और पैंट का ड्रेस कोड है. लिहाजा नियमों को तोड़ने पर 1600 रुपये फाइन किया गया है.