Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
08-Feb-2025 12:09 PM
By First Bihar
Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election Result) की मतगणना जारी है। यहां रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है और आम आदमी पार्टी जीत की रेस में काफी पीछे दिख रही है। दिल्ली की कई वीआईपी सीटों पर भी बीजेपी ने बढ़त बना ली है। लेकिन बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में दो सीट बुराड़ी (Burari Election Result) और देवली (Deoli Election Result) को अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ी थी। तो आइएअब जानते हैं आखिर इन सीटों पर जनता ने किस पर भरोसा जताया है।
दरअसल, बुराड़ी विधानसभा सीट पर जेडीयू ने शैलेंद्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि देवली सीट पर एलजेपी (रामविलास) के दीपक तंवर चुनावी मैदान में थे। अगर शुरुआती रुझानों में देखें तो दोनों सीटों पर बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। अभी जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक दोनों सीटों पर ही आप उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
वहीं, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो आप के उम्मीदवार संजीव झा ने बढ़त बना रखी है। वहीं, जेडीयू के शैलेंद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने मंगेश त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा इसके अलावा देवली सीट से आप उम्मीदवार प्रेम चौहान आगे चल रहे हैं जबकि एलजेपी के दीपक तंवर अभी पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा कांग्रेस ने राजेश चौहान को मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि, बुराड़ी की सीट पहले भी आप के पास ही थी और AAP उम्मीदवार संजीव झा ने 139598 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। पिछली बार यहां जेडीयू के कैंडिडेट शैलेंद्र कुमार को 51440 वोट मिले थे। अगर देवली की बात करें तो देवली से AAP उम्मीदवार प्रकाश जरवाल ने 92575 वोटों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, BJP कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल को 52402 वोट मिले थे।