Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
08-Feb-2025 11:57 AM
By First Bihar
Delhi Election Result 2025: भारतीय जनता पार्टी 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली की विधानसभा में वापसी करती दिख रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि दिल्ली में लगातार दो बार सरकार चलाने वाली आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर सिमटती दिख रही है। यहां कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में भाजपा की इस बड़ी जीत का जश्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मनाएंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी आज शाम 6 बजे के करीब कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय नहीं, बल्कि दिल्ली बीजेपी के दफ्तर जाएंगे। वहां इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय पंडित पंत मार्ग पर स्थित है। इसी बीच अब सवाल है कि भाजपा किसे दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएगी? दरअसल ये सवाल जब पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम नतीजे का इंतजार करेंगे।" उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा कि यह कौन होगा।
मालूम हो कि, रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिली है। वहीं, आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, सीएम आतिशी और मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली की सबसे वीआईपी नई दिल्ली सीट पर 9वें राउंड तक की गिनती हो गई और अरविंद केजरीवाल अब 1100 से ज्यादा वोटों से पीछे हो गए हैं।