Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
08-Feb-2025 01:01 PM
By First Bihar
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को बड़ा झटका लगा है। रुझानों में भाजपा 27 साल बाद बंपर जीत पाती दिख रही है। भाजपा 45 सीटों के बहुमत के साथ सत्ता वापसी करती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चुनाव हारते दिख रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।
दरअसल, आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चुनाव हारते दिख रहे हैं। AAP के कई नेता जिन्हे जेल जाना पड़ा था, वो भी चुनाव हारते दिख रहे हैं। इसमें खुद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया,अमानतुल्लाह, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती चुनाव हारते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से चुनाव जीते हैं।
शराब घोटाले में जेल गए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। यहां से भाजपा उम्मीदवार जीत गए हैं। शकूर बस्ती से AAP के दिग्गज नेता सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार रहे हैं। वो भाजपा के करनैल सिंह से 15 हजार वोटों से पीछे हैं। वजीरपुर से आप के रजेश गुप्ता भाजपा की पूनम शर्मा से हार रहे हैं। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल गए थे। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी मंत्री सौरभ भारद्वाज 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि कालकाजी से सीएम आतिशी मार्लेना ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हरा दिया।
बता दें कि पिछली बार यानी 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटें ही जीती थी। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला था। जबकि इस बार में चुनाव में दिल्ली चुनाव में खराब प्रदर्शन के बीच आम आदमी पार्टी ने अंदर से दफ्तर लॉक कर दिया है। पार्टी के ऑफिस में एंट्री बंद कर दी गई है।