Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
16-Jan-2025 05:31 PM
By First Bihar
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस और NSUI के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष चौधरी को आम आदमी पार्टी में शामिल करा लिया। खुद अरविंद केजरीवाल ने मनीष को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
दरअसल, दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस और NSUI के पूर्व उपाध्यक्ष मनीष चौधरी गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व सीएम और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया और उन्हें आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है।
मिलन समारोह के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आप प्रत्याशी आतिशी भी मौजूद रहीं। मनीष कालकाजी इलाके के रहने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम आतिशी की पहल पर वह कांग्रेस का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ आए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से अलका लांबा और बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को पार्टी का टिकट दिया है।
बता दें कि दिल्ली में पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड़ बहुमत मिला था जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रहे हैं। वहीं बीजेपी भी पिछले दोनों चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। अब जब दिल्ली में फिर से चुनाव हो रहे हैं तो कांग्रेस और बीजेपी दोनों को उम्मीद है कि इस बार दिल्ली की जनता उन्हें मौका जरूर देगी। ऐसे में तीनों दलों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।