बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
20-Oct-2025 01:58 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार के मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण एक बार फिर से बदलते नजर आ रहे हैं। महागठबंधन को बड़ा झटका तब लगा जब वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी सकलदेव बिंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी उम्मीदवार व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया।
सकलदेव बिंद ने 164 तारापुर सीट से नामांकन वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि उनके साथ पार्टी में षड्यंत्र किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अति पिछड़ा वर्ग के बेटे के साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि षड्यंत्रपूर्वक उनका टिकट कटवाया गया।
प्रेस को संबोधित करते हुए सकलदेव बिंद ने कहा कि “अब मैंने पार्टी छोड़ दी है और बीजेपी को समर्थन दे रहा हूं। आज ही अपना नामांकन भी वापस ले लूंगा। यह कोई राजनीतिक सौदा नहीं है, बल्कि जनता की आवाज़ पर लिया गया फैसला है।” उन्होंने आगे कहा कि “अगर तारापुर से राजद का प्रत्याशी जीतता है, तो यह अति पिछड़ों का अपमान होगा। इसलिए मैंने सम्राट चौधरी का साथ देने का निर्णय लिया है।”
बता दें कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मचे घमासान के बीच वीआईपी ने तारापुर सीट से पहले सकदेव बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी का सिंबल मिलने के बाद सकलदेव बिंद ने नॉमिनेशन फाइल कर दिया था लेकिन अचानक यह सीट आरजेडी के पास चली गई और सकलदेव बिंद को वीआईपी उम्मीदवार के तौर पर मान्यता नहीं मिल सकी।
तारापुर सीट से आरजेडी ने महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर अरुण कुमार यादव को मैदान में उतारा है। जिससे नाराज होकर सकलदेव बिंद ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है और महागठबंधन पर टिकट काटने का साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तारापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार सम्राट चौधरी को अपना समर्थन दे दिया है।
सकलदेव के इस फैसले से चुनावी माहौल गर्मा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी या एनडीए को इसका लाभ मिलेगा और उनकी स्थिति और मजबूत होगी।
रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर