Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
01-Sep-2025 12:11 PM
By First Bihar
Voter Adhikar Yatra: बिहार में आज विपक्ष के नेता अपनी ताकत दिखाने वाले हैं। इसको लेकर भव्य तरीके से तैयारी भी की गई है। आज राजधानी पटना में पैदल यात्रा कर तेजस्वी और राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा का समापन करेंगे। इसके बाद अब इस पुरे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर हर तरफ चर्चा जारी है। राजधानी की मुख्य सड़के पोस्टर से पटी हुई नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार,कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गांधी मैदान में मौजूद हैं। यहां पहले से ही महागठबंधन के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में वर्कर मौजूद हैं। गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे की ओर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम बढ़ता जा रहा है।
वहीं, दूसरी ओर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जाम में फंसे हैं। हेमंत सोरेन भी थोड़ी देर में गांधी मैदान में पहुंचेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ सुबह सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वो गांधी मैदान पहुंचे।
इधर, आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि, एक बात स्पष्ट है कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है और भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है... इस बार जनता खूंटा ठोक कर इन्हें बिहार से भगाने का काम करेगी और बिहार से पूरे देश में ये संदेश जाएगा। लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने वाले लोगों को करारा जवाब मिलेगा... बहुत ज्यादा जनसैलाब पूरी यात्रा के दौरान हमारे साथ खड़ा रहा। बिहार के लोगों का आशीर्वाद और समर्थन मिला। हम सभी लोगों के आभारी हैं।"