ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar Election 2025: ‘भ्रष्ट परिवार के युवराज मुझे गालियां दे रहे हैं’ मुजफ्फरपुर की रैली में पीएम मोदी का राहुल-तेजस्वी पर तीखा प्रहार

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला। कहा कि दोनों झूठे वायदों की दुकान चला रहे हैं, लेकिन बिहार अब विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है।

30-Oct-2025 12:37 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: मिशन बिहार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और मोतीपुर चीनी मिल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला।


पीएम मोदी ने कहा कि एक देश के सबसे भ्रष्ट परिवार का युवराज है, तो दूसरा बिहार के सबसे करप्ट परिवार से ताल्लुक रखता है। दोनों युवकों ने मिलकर झूठे वायदों की दुकान खोल रखी है। ये लोग मुझे भर-भर कर गालियां दे रहे हैं, लेकिन बिहार के लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। बिहार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुका है।


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इस बार राजद और कांग्रेस की अब तक की सबसे बड़ी हार होने जा रही है, जबकि एनडीए की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज होगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार के मतदाता इस बार राजद और कांग्रेस को इतिहास की सबसे कम सीटें देकर नया रिकॉर्ड बनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इसी डर से दोनों दल बौखला गए हैं और अपनी घोषणापत्र में इतना झूठ डाल रहे हैं कि अब उनके समर्थकों को भी उस पर विश्वास नहीं हो रहा है।