Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें
10-Oct-2025 10:36 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला आज पूरा हो सकता है. बीजेपी ने कल देर रात चिराग पासवान से सीट शेयरिंग फाइनल कर ली. बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंच चुके हैं. वे आज जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से फाइनल बातचीत कर सकते हैं. बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि शनिवार तक हर हाल में एनडीए में सीटों का बंटवारा हो जायेगा.
चिराग से हो गई डील
दिल्ली में कल देर रात बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से बात की थी. वहां से उनकी बात अमित शाह से भी करायी गयी. इसके बाद चिराग पासवान का मामला सुलझ गया. बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान ने 23 सीटों पर बात तय हो गयी है. इसके साथ ही उन्हें उच्च सदन में भी जगह देने का भरोसा दिलाया गया है.
आज मांझी और कुशवाहा से होगी बात
बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान आज सुबह पटना पहुंच गये हैं. बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े पहले से ही पटना में जमे हैं. आज उनकी मुलाकात जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से होगी. जीतन राम मांझी आज गुवाहाटी से पटना पहुंच रहे हैं. मांझी ने आज अपनी पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक भी बुलाई है. हालांकि ये औपचारिक बैठक है, जिसमें उम्मीदवारों को चुनने का अधिकार जीतन राम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन को दे दिया जायेगा. वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी पटना में ही है. धर्मेंद्र प्रधान आज उनसे भी मिलने वाले हैं. इस मुलाकात में सीटों की संख्या फाइनल होगी.
मांझी को 8 और कुशवाहा को 7 सीट
बीजेपी सूत्र बता रहे हैं कि जीतन राम मांझी की पार्टी हम को अधिकतम 8 सीटों का ऑफर दिया जा सकता है. मांझी की पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में 7 सीट दी गयी थी. हालांकि इस दफे जीतन राम मांझी कम से कम 15 सीट लेने का दावा कर रहे थे. लेकिन बीजेपी किसी सूरत में 8 सीट से ज्यादा नहीं देगी.
वहीं उपेंद्र कुशवाहा के लिए अधिकतम 7 सीट छोड़ने की प्लानिंग की गयी है. हालांकि कुशवाहा को शुरूआती तौर पर 6 सीट देने का ऑफर दिया गया था. लेकिन वे नहीं माने, अब उन्हें 7 सीट का ऑफर दिया जा सकता है.
बता दें कि बीजेपी और जेडीयू ने पहले ही 205 सीटों पर आपसी बंटवारा कर लिया है. जेडीयू को 103 और बीजेपी ने 102 सीट पर उम्मीदवार खडा करने का फैसला लिया है. बाकी बची 38 सीटों को चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बीच बांटना है.