ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Bihar News: नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रहा NDA, JDU महासचिव ने कर दिया बड़ा दावा

जद(यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन पर विश्वास जताते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है।

12-Nov-2025 05:42 PM

By First Bihar

Bihar News: जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए एनडीए को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल, दूरदर्शी और पारदर्शी नेतृत्व में पिछले दो दशकों में बिहार ने आर्थिक, सामाजिक और अवसंरचनात्मक प्रगति की वह मिसाल कायम की है, जिसकी तुलना आज देश के किसी भी विकसित राज्य से की जा सकती है।

जेडीयू महासचिव रंजीत झा ने कहा कि वर्ष 2005 में जिस बिहार की पहचान पिछड़ेपन, पलायन और बदहाल सड़कों से होती थी, वहीं आज 1 लाख 17 हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों का जाल बिछ चुका है। हर गांव तक बिजली, हर घर तक नल का जल और हर जिले तक बेहतर सड़क संपर्क — नीतीश सरकार की जनप्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के “सात निश्चय” और “मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना” जैसी ऐतिहासिक पहल ने न केवल रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाए, बल्कि महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए मार्ग भी खोले हैं।

उन्होंने कहा कि आज बिहार की वृद्धि दर लगातार राष्ट्रीय औसत से ऊपर है, प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना वृद्धि दर्ज हुई है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत ढांचे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही उस समावेशी विकास यात्रा का हिस्सा है, जिसमें गांव, गरीब, दलित, पिछड़े और अति-पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोड़ा गया है।

रंजीत कुमार झा ने कहा कि जनता का यह विश्वास इस बात का प्रमाण है कि बिहार अब “संकल्प से सिद्धि” की ओर अग्रसर है और आगामी कार्यकाल में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार एक आत्मनिर्भर, सुशासित और समृद्ध बिहार के निर्माण को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।